29 सितंबर 2014 - 17:25
दाइश पर अमरीकी हमले की सच्चाई क्या है?

अमरीका की लीडरशिप में बना इंटरनेशनल एलाइंस तीन चरणों में दाइश के विरुद्ध कार्यवाही करेगा।

अबनाः अमरीका की लीडरशिप में बना इंटरनेशनल एलाइंस तीन चरणों में दाइश के विरुद्ध कार्यवाही करेगा।
न्यूयार्क टाइम्स की रिपोर्ट के अनुसार पहले चरण में आतंकवादी संगठन दाइश के ठिकानों पर हवाई हमले किए जाएंगे। दूसरे चरण में इराक़ी और कुर्दी फ़ौजियों तथा सुन्नी क़बीलों को ट्रेनिंग दी जाएगी तथा तीसरे चरण में सीरिया में आतंकियों के ठिकानों पर टारगेटेड हमले किए जाएंगे, संभव है कि यह तीसरा चरण मौजूदा राष्ट्रपति बराक ओबामा के जाने के बाद नई सरकार की लीडरशिप में किया जाए।
अमरीका की संयुक्त फ़ौज के कमान्डर मार्टिन डिम्पसी ने कहा कि इराक़ और सीरिया में दाइश के विरुद्ध हवाई हमलों का मुख्य लक्ष्य उनकी ताक़त को तबाह करना और उसके आधार भूत ढांचे को तबाह करना है। उनका कहना था कि दाइश के विरुद्ध कार्यवाही जारी रहेगी जिसमें काफ़ी समय लग सकता है। मार्टिन डिम्पसी का कहना था कि यह स्ट्रॉटेजी केवल इराक़ तक केन्द्रित नहीं है और न ही वहां तक सीमित रहेगी। उन्होंने एक बार फिर कहा कि हम नये हमलों के लिए इराक़ में अपने घटकों को मज़बूत करेंगे और दाइश के विरुद्ध कार्यवाही में अरब सरकारों पर आधारित यह गठबंधन अपना समर्थन जारी रखेगा।
मार्टिन डिम्पसी का कहना था कि इस सप्ताह सीरिया पर होने वाले हवाई हमलों से साबित हो गया कि दाइश के लिए सीरिया कोई सुरक्षित ठिकाना नहीं है।